{"_id":"5f42ce518ebc3e3d125c078e","slug":"illegal-model-shop-was-running-in-water-plant-two-people-arrested-bareilly-news-bly417231921","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर प्लांट में गए हुए थे अवैध मॉडल शॉप, दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर प्लांट में गए हुए थे अवैध मॉडल शॉप, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन चौकी पुलिस की अनदेखी से दो साल से चल रहा था धंधा
विज्ञापन
बरेली। संजय नगर में शराब की दुकान के सामने वाटर कूलर प्लांट में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के आरोप में अमित ठाकुर और उसके साथी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमित शराब के शौकीनों को प्लांट में मॉडल शॉप जैसी सुविधाएं दे रहा था। सूत्रों के मुताबिक मॉडल टाउन चौकी पुलिस को इसकी जानकारी थी पर फिर भी अनदेखी कर रही थी।
बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा रविवार को गश्त के दौरान संजयनगर शराब दुकान के सामने भीड़ देखकर गाड़ी रुकवाई तो भगदड़ मच गई। पता लगा कि अंदर वाटर सप्लाई का प्लांट है जहां अवैध रूप से कैंटीन बनाकर लोगों को शराब पिलाई जा रही है। यहां नाश्ते का सामान, गिलास, नैपकिन जैसी चीजें भी मिलीं। पुलिस ने मौके से प्लांट के मालिक संजयनगर निवासी अमित ठाकुर और उसके साथी गोपाल को हिरासत में ले लिया। उनके पास से चाकू और देसी शराब के 30 क्वार्टर भी बरामद हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।