फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal mining under the guise of road construction, two trolleys seized

Bareilly News: सड़क निर्माण की आड़ में अवैध खनन, दो ट्रॉलियां सीज

Tue, 04 Nov 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining under the guise of road construction, two trolleys seized
सीबीगंज। परसाखेड़ा गौटिया में निर्माणाधीन सड़क की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा है। मौके से दो ट्रॉलियां सीज की गई हैं। नदौसी वार्ड के पार्षद अंजुल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, परसाखेड़ा गौटिया में सड़क का निर्माण चल रहा है। नगर निगम ने राजीव ट्रेडर्स को इसका ठेका दिया है। वहां सड़क निर्माण की आड़ में जेसीबी व दर्जनभर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये नगर निगम की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है। इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। नगर निगम की जमीन से ही खनन कर निर्माणाधीन सड़़क पर मिट्टी डाली जा रही है। ठेकेदार की दो ट्रॉलियों को खनन अधिकारी ने सीज भी किया है। पार्षद ने जांच और कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed