फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal encroachments will be removed from the land of Gram Samaj in Gangapur

Bareilly News: गंगापुर में ग्राम समाज की भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे

Sun, 15 Jun 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments will be removed from the land of Gram Samaj in Gangapur
नवाबगंज। गंगापुर गांव की ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित की गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने से पूर्व यहां अन्य स्थानों पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। इस मामले शनिवार को एडीएम ई और एसपी देहात उत्तरी ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की। प्रशासन ने राजस्व टीम भेजकर गांव की सरकारी भूमि पर पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नहीं निकला कोई नतीजा : कोतवाली में एडीएम ई पूर्णिमा सिंह और एसपी देहात उत्तरी मुकेशचंद्र मिश्रा ने गंगापुर गांव में लगी प्रतिमा को हटवाने को लेकर बातचीत की, लेकिन स्वेच्छा से बाबा साहब के अनुयायी इसे हटाने को तैयार
विज्ञापन


नहीं हुए।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव में कई लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया है। उन पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए। इसक बाद प्रतिमा को हटाया जाएगा। इस मामले में प्रशासन ने बताया कि गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व की शिकायतें ज्यादा आईं : मीरगंज। शनिवार को थाना सभागार में सीओ अंजनी कुमार तिवारी व तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें कुल पांच शिकायतें पंजीकृत हुईं व एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शाही में थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान व वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार की अध्यक्षता में 10 शिकायतों में से दो का निस्तारण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed