{"_id":"674b82e894f7b0062b040fc7","slug":"illegal-encroachments-removed-from-siklapur-to-corporation-gate-bareilly-news-c-4-bly1015-532089-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिकलापुर से निगम के गेट तक हटवाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिकलापुर से निगम के गेट तक हटवाए अवैध कब्जे
विज्ञापन
बरेली। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। सिकलापुर से पुराना बस अड्डा, नावल्टी, सिविल लाइंस, अय्यूब खां होते हुए निगम के गेट तक बुलडोजर से हवैध कब्जे हटवाए गए। बड़े व्यापारियों के अतिक्रमण पर भी कार्रवाई का चाबुक चला। वहीं, वार्ड 64 के पार्षद ने निगम पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे निगम की टीम ने सिकलापुर से कार्रवाई शुरू की। टीम ने यहां से पुराना बस अड्डा, नावल्टी, सिविल लाइंस, अय्यूब खां चौराहा होते हुए निगम के गेट तक अभियान चलाया। निगम के सामने काबिज ऑटो मैकेनिकों व खोखे आदि को हटाया गया। नाले पर अतिक्रमण करने की नीयत से लगाई गई लकड़ियों की पटरी को भी टीम ने हटवा दिया। अब दुकानदार यहां खोखे नहीं लगा सकेंगे।
पार्षद ने कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्णवार्ड 64 के पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने ऑनलाइन शिकायत करते हुए नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक, जहां अतिक्रमण हटवाया गया है, वहां ज्यादातर गरीब पल्लेदार रहते हैं। निगम ने उनकी रोजी छीन ली। रिक्शों को तोड़ दिया। जबकि, शिकायत के बावजूद पूंजीपतियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री समेत अन्य से इसकी शिकायत की है। जवाब में निगम ने पत्र जारी कर बताया कि पार्षद ने जहां की शिकायत की है, वहां से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। अब दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी सचेत किया गया है। इस कार्रवाई से संबंधित पत्र सीओ प्रथम को भेजा गया है।
विज्ञापन
--
अतिक्रमण को लेकर अभियान जारी रहेगा। नगर निगम किसी भी दशा में अतिक्रमण को बढ़ावा नहीं दे सकता। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद