फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal encroachment not removed from village community land

Bareilly News: ग्राम समाज की भूमि से नहीं हटा अवैध कब्जा

Wed, 20 Nov 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment not removed from village community land
भोजीपुरा। एसडीएम व सिविल कोर्ट से बेदखली के आदेश के बाद भी ग्राम समाज की भूमि पर बने धार्मिक स्थल को हटाया नहीं जा सका है। हिंदूवादी नेताओं के साथ कुछ ग्रामीण एसडीएम सदर व प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा पिपरिया में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर एक धार्मिक स्थल तैयार कर लिया गया था। इस मामले में गांव के चमन सिंह ने एसडीएम सदर व सिविल कोर्ट में एक वाद दायर किया था। इसमें उक्त कोर्ट से बेदखली का आदेश भी हो गया था। हिंदूवादी नेताओं का आरोप है कि कब्जा हटाने की बजाय धार्मिक स्थल पर टीनशेड डाल दिया गया है। यहां लाउडस्पीकर भी लगा दिए गए हैं। इधर, उपजिलाधिकारी सदर गोविंद मौर्य ने बताया कि शनिवार को दोनों समुदायों को लोगों के बीच बिठाकर जांच की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन सिंह यादव, नगेंद्र सिंह चौहान, संजय शुक्ला, रवि यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed