फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal colony being settled in the area

Bareilly News: क्षेत्र में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी

Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony being settled in the area
आंवला। क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित कर प्लाटिंग करने की डीएम से शिकायत की गई है। एसडीएम ने मामले में संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तीन साल पहले नगर निकाय के चुनावों से पहले हुए पालिका विस्तार में गांव बेहटाजुनु निवासी प्रेमपाल मौर्य ने मुख्यमंत्री सहित आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि उनके वार्ड में रोडवेज बस स्टाॅपेज के पश्चिम दिशा में अवैध रूप से कॉलोनी को विकसित करके प्लाटिंग की जा रही है। इससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्योंकि यह कॉलोनी बिना नक्शे के ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करके बसाई जा रही है।

बता दें कि भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध प्लाॅटिंग की जा रही है। नतीजतन कस्बे के कई वार्डों में अवैध कॉलोनियों के बसने से जहां करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि तो हो ही रही है। साथ ही फिर यहां जिंदगी भर की जमा-पूंजी खर्च कर बसने वाले लोग बिजली, पानी, सड़क, लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते हैं। वहीं, इस मामले में डीएम के संज्ञान लेने के बाद एसडीएम विदुषी सिंह ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed