{"_id":"6322472b514d0641d04a10f6","slug":"illeagal-mining-tractor-trolly-hit-student-bareilly-news-bly4976081112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचला
सार
अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचल दिया।इसके अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर भी उस पर नहीं है।चालक हिरासत में भी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्टसंजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने चालक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विस्तार
बरेली। अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूल जा रहे छात्र को कुचल दिया। छात्र को उसके पिता जीपीएम स्कूल छोड़ने जा रहे थे। गंभीर हालत में छात्र को दिल्ली रेफर किया गया है। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बावजूद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार को अलमगीरीगंज में शीरा मंडी में रहने वाले गोपाल शर्मा अपने बेटे पार्थ शर्मा को जीपीएम स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान आलमगिरीगंज में ही उनकी स्कूटी में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे उनकी स्कूटी गिर गई और ट्रॉली का एक टायर पार्थ की कमर से उतर गया। लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को घेरकर चालक को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पार्थ को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। उनका कहना था कि पार्थ के ऊपर से टायर गुजरने की वजह से उसका पैर काटना पड़ सकता। उन्होंने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे दिल्ली एम्स ले गए हैं, जहां पार्थ का इलाज चल रहा है। चाचा संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस सुबह से ही मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बाद भी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली बदलने की कर रही कोशिश
संजय शर्मा का आरोप है कि कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पता चला कि ट्रैक्टर ट्रॉली संजयनगर स्थित गुरुद्वारे के पास कारोबार करने वाले व्यापारी की है। पुलिस व्यापारी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली बदलने की कोशिश में लगी हुई है। इसके लिए एक व्यक्ति ने रकम भी दी है।
विज्ञापन
चालक के पास नहीं है लाइसेंस
जांच के दौरान पता चला है कि ट्रैक्टर ट्रॉली का इंश्योरेंस नहीं है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर भी उस पर नहीं है। जो चालक पकड़ा गया है उसके पास लाइसेंस भी नहीं मिला है।
चालक हिरासत में भी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने चालक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हर तरह से आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। मामले तूल पकड़ने पर पुलिस बयानों के आधार पर नाम बढ़ाने की बात कह रही है।
नो एंट्री में फर्राटा भर रहे भारी वाहन, जिम्मेदार मौन
लगातार हो रहे अवैध खनन के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के अफसर जिम्मेदार है। आलमगिरीगंज में नो एंट्री के बावजूद ट्रैक्टर ट्राली फर्राटा भरते हुए जा रही थी। किसी पुलिस कर्मी ने उसे नहीं रोका। वहीं पकड़े गए ट्रैक्टर पर कृषि कार्य के लिए है, लिखा हुआ है। इसके बाद भी उसमें रेता बजरी ढोया जा रहा था।