फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IGRS: Bareilly Range tops the state in October rankings

आईजीआरएस : अक्तूबर माह की रैंकिंग में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल

Wed, 04 Nov 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
IGRS: Bareilly Range tops the state in October rankings
बरेली। बरेली रेंज ने अक्तूबर 2026 की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इसको लेकर स्टाफ की सराहना की है।
विज्ञापन

रैंकिंग में बरेली रेंज के बदायूं ने भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेंज के कुल 64 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान पाया है। इनमें बरेली के 25, बदायूं के 15, पीलीभीत के 12 और शाहजहांपुर के 12 थाने शामिल हैं। बरेली के अलीगंज, महिला थाना, सुभाषनगर, किला और बारादरी थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बदायूं के कुंवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर और सहसवान थानों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत के बरखेड़ा, करेली, हजारा और जहानाबाद जैसे थानों ने भी अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। शाहजहांपुर के महिला थाना, रामचंद्र मिशन, कोतवाली और परौर थाने ने भी यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत दरोगा शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।


---

असंतोषजनक प्रदर्शन न रहने पर होगी समीक्षा

डीआईजी ने कहा कि रेंज के जिन जिलों और थानों का आईजीआरएस में प्रदर्शन अपेक्षा अनुसार संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed