फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ignoring the party, independent candidates won 56 percent of the seats.

Bareilly News: दल दरकिनार, 56 फीसदी सीटों पर जीते निर्दलीय उम्मीदवार

Sun, 14 May 2023 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the party, independent candidates won 56 percent of the seats.
बरेली। नगर निकाय चुनाव में अबकी बार बड़ी तादाद में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 56 फीसदी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजेता रहे। समाजशास्त्री का मानना है कि मतदाता पार्टियों के एजेंडे को जान चुके हैं जो जीतने के बाद स्थानीय जरूरतों पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

शनिवार को मतगणना के बाद नगर पंचायत वार्ड सदस्य के 192 पदों पर 134 निर्दलीय उम्मीदवार विजेता घोषित हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के 15 पदों पर पांच निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। नगर पालिका सदस्य की सौ सीटों पर 71 निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। नगर निगम के 80 वार्ड में भी 11 निर्दलीय उम्मीदवार विजेता बने हैं। मेयर की एक सीट पर भाजपा और नगर पालिका अध्यक्ष की चार में से दो सीटों पर भाजपा, दो पर सपा के उम्मीदवारों का कब्जा रहा। नतीजा, 392 सीटों पर हुए चुनाव में 210 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। साल 2017 में हुए चुनाव में 242 निर्दलीय उम्मीदवार विजेता घोषित हुए थे।
विज्ञापन


निर्दलीय चुनने के लिए तीन पहलू जिम्मेदार
बरेली कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत कौर आहूजा के मुताबिक पहले लोग पार्टी के एजेंडे को नहीं समझते थे। पहली वजह, सोशल मीडिया के युग में प्रत्येक व्यक्ति के पास पार्टी, उनकी गतिविधि, एजेंडा आदि जानकारियां हैं। जहां हित होता है वहीं, पार्टियां कार्य करती हैं। उन्हें आमजन की समस्या से सरोकार नहीं होता। दूसरा पहलू, चुनाव के दौरान एजेंडा जारी होता है पर उसमें से कुछ पर कार्य नहीं होता। तीसरा पहलू यह है कि जब हर ओर से निराश होते हैं तो मतदाता निर्दलीय को चुनते हैं। उनकी साख और उनके जनहित से जुड़े मुद्दे, स्थानीय कार्य को तवज्जो देने वाले प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed