{"_id":"6f3b2941d3ffa68a14bfaedcc08fee38","slug":"igcl-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीसीएल की आखिरी रात लगेगा सितारों का जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीसीएल की आखिरी रात लगेगा सितारों का जमघट
बरेली
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंडियन क्रिकेट ग्रामीण लीग का फाइनल मैच मंगलवार को बदायूं और बरेली की भोजीपुरा की टीम के साथ होगा। इस मैच को देखने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। बॉलीवुड के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मैच के दौरान मौजूद रहेंगे।
स्टेडियम में बरेली बदायूं क्रिकेट क्लब भोजीपुरा और रॉयल क्रिकेट क्लब बदायूं के बीच फाइनल मुकाबला होगा। पूरे दिन दोनों टीमें अभ्यास में लगी रहीं। सोमवार को कोई मैच नहीं हुआ। मैदान को बैरेकेडिंग से सुरक्षित किया गया है ताकि भीड़ मैदान से दूर रहे। स्टेज की तैयारियों में दिनभर डीएम मुस्तैद रहे। मुख्यमंत्री के आने का रिहर्सल भी किया गया। रंगरोगन के साथ ही मैदान के आसपास से घास काटने का काम भी हुआ। मैच दिन में डेढ़ बजे शुरू होगा। एक घंटे बाद मुख्यमंत्री का आगमन होगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एक ओवर भी खेलेंगे। इसके बाद खिलाड़ियाें को सम्मानित करेंगे।
गायक अदिति सिंह और नकाश अजीज भी आएंगे
क्रिकेट लीग के समापन पर बालीवुड के सिंगर आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। धूम फिल्म में अपनी आवाज देने वाली गायक अदिति सिंह धूम मचा ले धूम... गीत गा चुकी हैं। वहीं गायक नकाश अजीज ने शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो का गीत साड़ी के फाल सा तुझे मैच किया रे... गाया है। दोनों कलाकार खास आकर्षण रहेंगे।