फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IG put CO Mirganj and Shahi Inspector's class

Bareilly News: आईजी ने लगाई सीओ मीरगंज और शाही इंस्पेक्टर की क्लास

Sat, 26 Aug 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
IG put CO Mirganj and Shahi Inspector's class
बरेली। शाही और उससे सटे इलाकों में एक-एक कर छह महिलाओं की हत्या के मामले में शुक्रवार को आईजी रेंज ने बैठक की। उन्होंने मीरगंज सीओ और शाही थाने के मौजूदा व पूर्व इंस्पेक्टर की क्लास लगाई।आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सीओ से कहा कि सभी घटनाओं में लगभग एक जैसी स्थिति सामने आ रही है। इसलिए लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। छोटी-छोटी सूचनाओं को अन्यथा न लें। कुछ मामलों में ऐसी ही सूचनाओं से सटीक खुलासे का रास्ता मिलता है। बेहतर पुलिसिंग के सभी गुर अपनाकर काम किया जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। बैठक में एसएसपी को पुलिस फोर्स सक्रिय रखने, हत्या के पुराने मामलों के शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन



आईजी बोले, इन बिंदुओं पर करें काम
- एसपी देहात की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दर्ज मुकदमों की विवेचना की रोज समीक्षा की जाए।
- टीमें दोबारा घटनास्थलों का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाएं।
- घटनास्थलों से प्राप्त साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन कर विधि विशेषज्ञों की राय लें।
- सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण फुटेज लेकर जांच करें।
- एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाकर जांच में तेजी लाएं।
- ग्राम सुरक्षा समितियों व चौकीदारों को गोष्ठी कर जागरूक करें।
- ग्राम प्रधानों, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक करें।
- आपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत हॉटस्पाट को चिह्नित कर नियमित कॉम्बिंग की जाए।
- थाना क्षेत्र में संदिग्ध, घुमंतु, नशेबाज, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर घटनाओं में उनकी संलिप्तता के संबंध में जांच की जाए।



वर्जन



शाही क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के प्रयास में लगी है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का भी पूरी तरह पालन किया जाएगा। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed