फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ig

आईजी साहब, विधायक जी की भैंसें बरामद कराओ

Fri, 17 Jul 2015 01:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 17 Jul 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने आईजी विजय सिंह मीना से मिलकर आंवला के विधायक धर्मपाल सिंह की भैंसें बरामद कराने की मांग की। आईजी ने भाजपाईयों को जल्द ही घटना का खुलासा करके भैंसें बरामद कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सुदीप पांडेय, जिला महामंत्री संजीव सक्सेना के साथ आंवला के विधायक ने आईजी से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि बदमाश विधायक जी की भैंसें चोरी कर ले गए, लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें बरामद नहीं कर पाई। सरकार में शामिल लोगों की भैंसों के लिए यूपी की पुलिस लग गई थी। विधायक जी की चोरी हुई भैंसों को भी तो बरामद कराओ। हमारे ही घर और पशुशालाएं सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी का तो प्रदेश में बुरा हाल है। आईजी ने भाजपा नेताओं के सामने की पुलिस के आला अफसरों और आंवला इंस्पेक्टर से बात करके घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। साथ ही यह आश्वासन दिया कि वह खुद भैंस चोरी के मामले को गंभीरता से दिखवाकर घटना का खुलासा कराने की कोशिश करेंगे।    
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed