{"_id":"5ea5d98c8ebc3e904c7980a9","slug":"if-you-get-wet-in-the-rain-the-cough-sneezes-somewhere-bareilly-news-bly4038893144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः कोरोना के बाद आंधी-बिजली की मार, घंटों कसमसाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः कोरोना के बाद आंधी-बिजली की मार, घंटों कसमसाते रहे लोग
Mon, 27 Apr 2020 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश में हुआ बुरा हाल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बारिश ने रविवार को भी बिजली का वही हाल किया जो हमेशा करती है। बारिश शुरू होते ही एक के बाद एक लाइन में धड़ाके होने लगे और हरुनगला सबस्टेशन पूरी तरह ठप हो गया। इससे पीलीभीत बाईपास, विश्वविद्यालय, ग्रीन पार्क समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट की पाबंदियों में अब तक कैद सुभाषनगर में बिजली-पानी ठप होने से लोगों को कुछ ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी। प्रमुख इलाकों में बिजली की सप्लाई सामान्य होने में सात घंटों से ज्यादा वक्त लग गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज बारिश होने लगी। घनी काली घटाएं छाने से अंधेरा छा गया। लॉकडाउन में घरों में टीवी पर महाभारत देख रहे लोग अचानक बिजली गुल होने से परेशान हो गए। बालीपुर-हरूनगला उच्चशक्ति लाइन में फाल्ट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे हरूनगला उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई। उपकेंद्र ठप होते ही ग्रीन पार्क, विश्वविद्यालय, आशीष पार्क, सनराइज, पवन विहार समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई गुल हो गई। एक्सईएन अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि बालीपुर लाइन के ब्रेकडाउन होने से हरूनगला सबस्टेशन ठप हो गया। स्टाफ ने लाइन चेक कर फाल्ट तलाश किया। देर शाम फाल्ट ठीक हो पाया तब कहीं सबस्टेशन से बिजली की सप्लाई शुरू हुई।
आंधी-बारिश की वजह से कुतुबखाना, किला क्षेत्र, बड़ी ब्रह्मपुरी, पुराना शहर, राजेंद्रनगर, किला, साहूकारा, सिविल लाइंस, सीबीगंज, इज्जतनगर आदि इलाकों में भी फाल्ट होने से बिजली घंटों गुल रही। सबसे ज्यादा दिक्कत सुभाषनगर के लोगों को हुई जहां रविवार को हॉटस्पॉट हटा लिए जाने के बावजूद पाबंदियों में बहुत ज्यादा ढील नहीं दी गई।
बिजली और पानी दोनों गुल हो जाने से लोगों को दिन भर बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक यहां बिजली नहीं आई थी। हालांकि दूसरे ज्यादातर इलाकों में देर शाम तक स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई।