फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If wrong numbers Fnsenge tester

गलत नंबर दिए तो फंसेंगे परीक्षक

Mon, 28 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 28 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन में गलत नंबर देने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई भी हो सकती है। बोर्ड ने इसके लिए सख्त नियम बनाए हैं। स्क्रूटनी में अगर यह पाया गया कि परीक्षक ने किसी सवाल के कम या ज्यादा नंबर दिए हैं तो जुर्माना लग सकता है। इसके साथ ही उनको यूपी बोर्ड के मूल्यांकन और परीक्षा संबंधित कार्य से भी डिबार करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने इस साल की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए नियम जारी कर दिए हैं। परीक्षकों को पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं। पिछले वर्ष बहुत से परीक्षार्थियों को कम नंबर मिले थे। इसके चलते परीक्षार्थियों का रिजल्ट प्रभावित हुआ। परीक्षार्थियों की शिकायत पर जब बोर्ड ने कापियोें की स्क्रूटनी कराई तो कम नंबर देने की पुष्टि हुई। ऐसे परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। बहुत से मामलों में सवाल के गलत जवाब पर भी अच्छे नंबर दे दिए गए। मूल्यांकन में इस तरह की मनमानी पर बोर्ड ने सख्त कदम उठाने के आदेश दिए हैं। इलाहाबाद में मूल्यांकन की तैयारी के लिए सोमवार को यूपी बोर्ड ने प्रत्येक जिले के डीआईओएस और मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों की मीटिंग बुलाई है। इसमें  निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इंसेट...
30 मार्च से जंचनी शुरू हो जाएंगी कॉपियां
बरेली। शहर में बनाए गए पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां आने लगी हैं। इन पर 30 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। नौ लाख से ज्यादा कापियों का मूल्यांकन किया जाना है। इंटर की चार लाख से ज्यादा और हाईस्कूल की लगभग साढ़े पांच लाख कापियां बरेली में जांची जाएंगी। इसके लिए लगभग दो हजार परीक्षक और डीएचई बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी कापियां जंचेंगी-
केंद्र                कापियां                परीक्षक            डीएचई
इस्लामियां         2.10 लाख            372            40
जीआईसी        2.20 लाख            380            45
बिशप मंडल    1.74 लाख            400            33
केडीईएम            1.36 लाख        330            33
एमबी                1.71 लाख        367            39

 कुल                9.11 लाख        1849        190
                    
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed