फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If wheat is found in excess of the stock at flour, rice mills and traders then their licenses will be suspended

Bareilly News: फ्लोर, राइस मिल, ट्रेडर्स पर स्टॉक से ज्यादा गेहूं मिला तो लाइसेंस निलंबित

Sat, 04 May 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
If wheat is found in excess of the stock at flour, rice mills and traders then their licenses will be suspended
बरेली। बरेली मंडल में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 11 फीसदी गेहूं खरीद हुई है। आशंका है कि कुछ दलाल किसानों को गुमराह कर फ्लोर, राइस मिल और ट्रेडर्स के पास गेहूं बिक्री करा रहे हैं। ऐसे में मंडलभर के प्रतिष्ठानों पर अब छापामारी होगी।
विज्ञापन

व्यापारी की ओर से घोषित स्टॉक से मौके पर ज्यादा गेहूं मिलने पर उसे सीज कर उसका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। शुक्रवार को गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में आरएफसी मनिकंदन ए ने ये निर्दश दिए। उन्होंने सभी क्रय संस्थाओं को हर हाल में लक्ष्य पूरा करने, किसानों से संपर्क कर उनके खेतों/घरों से ही मोबाइल क्रय केंद्रों के जरिये गेहूं खरीद करने के लिए कहा।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि मंडी या मंडी परिक्षेत्र में जो आढ़ती किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं, मंडी सचिव उन किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर विक्रय के लिए प्रोत्साहित करें। जो मंडी सचिव सहयोग नहीं करेंगे, या सांठगांठ मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटकर, थोक विक्रेता व मिल संचालक घोषित करें स्टॉक
मंडी सचिवों को डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन पोर्टल पर गेहूं के स्टॉक होल्डर्स, होल सेलर्स, ट्रेडर्स, फ्लोर व राइस मिलर्स का पंजीकरण कराने और उनके स्टॉक की नियमित घोषणा कराए जाने के निर्देश दिए। जो निर्देश का अनुपालन नहीं करेंगे, उनके मंडी लाइसेंस निलंबित होंगे। लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान के सहयोग से दैनिक लक्ष्य आवंटित कर केंद्रों पर गेहूं बिक्री कराने के लिए कहा।


गेहूं क्रय में लापरवाही बरत रहे अफसरों पर कार्रवाई तय
बरेली में पीसीयू के जिला प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ जिला खाद्य विपणन अधिकारी को चार्जशीट भेजने के निर्देश दिए। शाहजहांपुर की तिलहर मंडी के सचिव रामनिवास द्वारा गेहूं खरीद में सहयोग न करने की सूचना पर शाहजहांपुर के जिला खाद्य विपणन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिलेवार दस सबसे कम गेहूं क्रय करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed