फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If we get begging, then the woman sits in the middle of the road with her son

भीख मिल जाए इसलिए बीच सड़क बेटे को गोद में लेकर बैठ गई महिला

Tue, 19 May 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
If we get begging, then the woman sits in the middle of the road with her son
बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर भीख माँगती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉकडाउन में पिता का रिक्शा भी हो गया बंद, नरियावल से भीख मांगती हुई पहुंची कोहाड़ापीर

विज्ञापन
बरेली। कोरोना महामारी के दौर ने मेहमत मजदूरी कर परिवार पालने वाले लोगों को भीख मांगने पर मजबूर कर दिया है। हालात यह हैं कि घर संभालने वाली महिलाएं भी बच्चों की भूख की खातिर भीख मांगने पर विवश हैं। सोमवार को नैनीताल रोड पर एक महिला करीब डेढ़ साल के बेटे को गोद में सुलाए बीच सड़क पर भीख मांगती नजर आई। उसे ना सड़क पर चलते रहे वाहने के टक्कर मार देने का डर था और ना ही कोरोना का खौफ। बोली, किनारे बैठूंगी तो कोई नहीं देखगा, सड़क पर शायद किसी की नजर पड़े और मदद हो जाए। नशेड़ी पति को छोड़ने के बाद सिर्फ पिता की रिक्शा ही कमाई का जरिया था, लेकिन लॉकडाउन ने वह भी बंद करा दिया।

कैंट क्षेत्र के नरियावल की रहने वाली महिला सोमावर दोपहर नैनीताल रोड पर सड़क पर बैठी भीख मांग रही थी। गोद में करीब डेढ़ साल का बेटा सो रहा था। वह सड़क पर चलती गाड़ियों के आगे हाथ फैलाकर मदद मांग रही थी। उसे सड़क से हटाने के लिए कई लोग कह रहे थे मगर मदद करने में दिलचस्पी दिखाने वाले कम ही थे। महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे और पांच भाई बहन हैं। पिता रिक्शा चालक हैं, लेकिन लॉकडाउन में रिक्शा घर के बाहर धूल फांक रहा है। एक बार मजबूरी में रिक्शा लेकर निकले भी तो पुलिस वालों ने लाठी मारकर भगा दिया। पति नशा करने का आदी था इसलिए कुछ समय पहले उसे छोड़कर मायके लौट आई थी। अब बच्चों के पेट की खातिर भीख मांगती है। सोमवार को नरियावल से भीख मांगती हुई निकली थी। चलते-चलते कोहाड़ापीर पहुंच गई। हालात यह थी कि उसे जगह का नाम भी नहीं मालूम था। यहां थकी तो सड़क पर बैठकर बच्चे को सुलाया और लोगों के मदद मांगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed