फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If there is no sanitization in your area, call the helpline

आपके इलाके में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ तो हेल्पलाइन पर करें फोन

Sat, 22 May 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
If there is no sanitization in your area, call the helpline
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फॉगिंग और सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर 18001803817
विज्ञापन

बेसिक फोन नंबर 0581-2550076 पर भी कर सकते हैं कॉल

बरेली। शहर में कोरोना संक्रमण तो घटा है लेकिन नगर निगम के कंट्रोल रूम में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराने के लिए फोन कॉल बढ़ गई हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीमें लगातार सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कर रही हैं। अगर कहीं सैनिटाइजेशन की जरूरत है तो टोल फ्री नंबर 18001803817 और बेसिक फोन नंबर 0581-2550076 पर लोग कॉल कर सकते हैं।
दरअसल कोरोना के केस कम होने के बाद अब लोगों ने गली मोहल्लों में निकलना शुरू कर दिया है। ऐसे में वे चाहते हैं कि एक बार उनके इलाके में सैनिटाइजेशन हो जाए ताकि संक्रमण की आशंका न रहे। इस बीच शहर में मच्छर भी बढ़े हैं जिसकी वजह से लोग फॉगिंग की भी अपेक्षा कर रहे हैं। नगर निगम ने सैनिटाइजेशन और फॉगिंग के लिए सूचनाएं दर्ज करने को कंट्रोल रूम में कॉल सेंटर खोला है। इसका टोल फ्री नंबर 18001803817 और बेसिक फोन नंबर 0581-2550076 है। अधिकारियों का कहना है कि लोग इन नंबरों पर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन के लिए सूचना दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। फागिंग, सैनिटाइजेशन और सफाई के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। वार्डों की आंतरिक गलियों में हैंड स्प्रे मशीन से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर निगम की टीमें 200 हैंड स्प्रे मशीन, 10 हाई पावर स्प्रे मशीन और 10 टैंकर टिपर के माध्यम से सैनिटाइजेशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed