फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the toughness increases then the mask will not be on the pruning crowd

सख्ती बढ़ी तो छंटी भीड़ पर मास्क फिर भी नहीं

Mon, 17 May 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
If the toughness increases then the mask will not be on the pruning crowd
किला बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दो दिन शहर में अफसरों के दौरे का दिखा असर, मगर सामाजिक दूरी से लोग अब भी बेपरवाह

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण फैलने का नतीजा मौतों के रूप में सामने होने के बावजूद शहर के बाजारों में अब तक बेतहाशा भीड़ उमड़ रही थी लेकिन दो दिनों से सख्ती के बाद हालात सुधरने लगे हैं। रविवार को बाजारों में भीड़भाड़ के हालात काफी हद तक काबू में दिखे लेकिन लोग मास्क लगाने और आपसी दूरी रखने की जरूरत से फिर भी बेपरवाह दिखाई दिए। पुलिस ने भी उन्हें इसके लिए आगाह नहीं किया।
प्रमुख बाजार अब तक सुबह सात बजे से दोपहर बाद तक खुल रहे थे लेकिन सख्ती बढ़ने के बाद अब दुकानें 11 बजे से पहले ही बंद होने लगी हैं। भीड़भाड़ भी पहले के मुकाबले कम होने लगी है। पिछले दिनों बाजारों में बुरा हाल था। ई रिक्शा और टेंपो तक बाजार में सवारियां ढोने लगे थे। दो दिन तक अफसरों का दौरा होने के बाद पुलिस हरकत में आई। लोगों और दुकानदारों पर सख्ती शुरू हुई तो हालात कुछ काबू में आए। हालांकि बाजारों में आने वाले कई लोगों के चेहरों पर अब भी मास्क नहीं दिख रहा है। न ही लोग आपसी दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में भीड़ देखकर टूट जाती थी हिम्मत

बाजार में इन दिनों जितनी भीड़ है, उससे ज्यादा मंहगाई है। भीड़ में घुसने से भी डर लगता है और महंगाई से भी। पहले स्वास्थ्य है, फिर जरूरी चीजों की खरीददारी। - नीतिश कुमार, किला बाजार में

विज्ञापन
विज्ञापन


लोग आपसी होड़ में कोरोना संक्रमण का खतरा भूल गए हैं। पहले सामाजिक दूरी जरूरी है तभी खुद और परिवार कोरोना से बच पाएगा। बाकी कोई भी जरूरत इसके बाद में है। - रिफत, कोहाड़ापीर बाजार में

कई बार बाजार में भीड़ देखकर ही हिम्मत टूट जाती है। जैसे इस वक्त बाजार तो खाली दिख रहा है लेकिन कुछ दुकानों पर लोग सामान खरीदने के लिए टूट पड़ रहे हैं। - वेद प्रकाश, किला बाजार में


लॉकडाउन को अब जल्द खत्म होना चाहिए ताकि रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम कम हो सकें। महंगाई ने तो आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। - अफसर आलम, कोहाड़ापीर बाजार में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed