फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the government machinery is free from the burden of elections, then the wind of development will flow: Arun Kumar

चुनावी बोझ से मुक्त हो सरकारी मशीनरी तो बहे विकास की बयार : अरुण कुमार

Sun, 13 Apr 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 13 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
If the government machinery is free from the burden of elections, then the wind of development will flow: Arun Kumar
बरेली। भाजपा की ओर से शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में परिचर्चा आयाेजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि सरकारी मशीनरी वर्षभर कहीं न कहीं चुनाव कराती रहती है। इससे विकास कार्य ठप हो जाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि केंद्रीय बल, शिक्षक या अन्य विभागों के कर्मचारी, अधिकारी सभी मूल कार्य छोड़कर चुनाव में समय देते हैं। आचार संहिता आदि कारणों से पूरे प्रदेश और देश में विकास ठप हो जाता है। काफी बजट भी खर्च हो जाता है। एक देश एक चुनाव होगा तो देश का धन बचेगा। इससे देश भी तरक्की करेगा। आजादी के बाद वर्ष 1952, 1957, 1962, 1967 में भी एक देश एक चुनाव हुए थे। 1983 में चुनाव आयोग ने भी इस पर जोर दिया था, पर कांग्रेस सरकार ने इसे नजरंदाज किया। लॉ कमीशन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित कमेटी ने लोगों की प्रतिक्रिया ली और सुप्रीम कोर्ट के जज भी इसके पक्ष में थे। अब यह कानून बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ. केएम अरोरा, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, सीपीएस चौहान, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed