फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If the bill is not paid, the house will be marked as arrears.

Bareilly News: बिल जमा नहीं किया तो मकान पर लगेगी बकायेदारी की छाप

Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
If the bill is not paid, the house will be marked as arrears.
बरेली। बिजली का बिल जमा न करने पर अब विद्युत निगम कनेक्शन काटने से पहले मकान पर ''विद्युत बकाया परिसर'' लिखेगा। इसके बाद भी तय समय के अंदर बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों से सर्वे कराया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कई बड़े बकायेदार हैं। इनके ऊपर लाखों रुपये की बकायेदारी है। नोटिस देने के बाद भी ये लोग बिल जमा नहीं कर रहे। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत बकायेदारों के यहां टीम पहुंचेगी और उन्हें बकाया की जानकारी देते हुए बिल जमा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

बिल जमा ना करने की स्थिति में उनकी दीवार पर ''विद्युत बकाया परिसर'' की छाप लगाई जाएगी। फिलहाल 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वालों पर ये कार्रवाई की जाएगी। बिल जमा करने के बाद छाप को हटा दिया जाएगा। तय समय में बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि पहले चरण में इज्जतनगर, नवाबगंज, बहेड़ी, कुतुबखाना व आंवला को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में लाइनलॉस कम करना है। एक माह से अधिक का बकाया होने पर छाप लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed