{"_id":"5f14a43f8ebc3e9ed3112a18","slug":"if-the-ambience-of-the-hospital-is-not-coming-then-treat-corona-in-the-hotel-bareilly-news-bly413271612","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का माहौल नहीं आ रहा रास तो होटल में कराइए कोरोना का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का माहौल नहीं आ रहा रास तो होटल में कराइए कोरोना का इलाज
विज्ञापन
कोरोना मरीज
- फोटो : अमर उजाला
शासनादेश के बाद डीएम ने एक होटल को किया अधिकृत, सीएमओ करेंगे रेफर
विज्ञापन
बरेली। कोरोना के शुरूआती लक्षण वाले संक्रमित अब होटल में ठहरकर भी इलाज करा सकेंगे। प्रशासन ने इसके लिए एक होटल को अधिकृत किया है मगर यहां आने से पहले संक्रमित को खुद को सीएमओ से रेफर कराना होगा। होटल में उन्हें हर दिन के हिसाब से 1500 से 2000 रुपये तक भुगतान करना होगा।
दरअसल शासन ने इस बारे में आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक जिन लोगों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं या फिर बेहद शुरूआती हैं, वे लोग होटल में रुककर भी इलाज करा सकते हैं। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अधिकृत होटल मरीजों से मनमाने रेट न वसूले, इसके लिए हर दिन के उनके रेट तय कर दिए गए हैं। इसमें मरीज के खाने की रकम भी शामिल है। डीएम ने स्थानीय स्तर पर एडवाइजरी जारी कर दी है।