{"_id":"5c97adf4bdec221446318813","slug":"if-people-of-india-directly-selected-the-pm-security-of-rahul-would-be-seized-says-keshav-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में जनता सीधे पीएम चुनती तो राहुल की जमानत जब्त हो जाती : केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में जनता सीधे पीएम चुनती तो राहुल की जमानत जब्त हो जाती : केशव प्रसाद
Sun, 24 Mar 2019 09:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि देश का विकास चाहते हैं तो भाजपा की सरकार केंद्र में बनाएं। लक्ष्मी साइकिल और पंजे पर सवार होकर नहीं आती। लक्ष्मी कमल पर सवार होकर आती है। कांग्रेस और सपा उनके निशाने पर रही।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम जिला पंचायत इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदेश की पहली चुनावी विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, उनके पिता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश की बुआ मायावती ने इतने सालों में विकास नहीं किया। उससे अधिक दो सालों में योगी सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि यदि देश में सीधे जनता प्रधानमंत्री चुनती तो राहुल की जमानत जब्त हो जाती।
विज्ञापन
भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि किसानों, गरीब, मजदूरों के हितों में काम कर रही है। कर्जा माफ करके केवल 84 हजार किसानों को लाभ मिला है, लेकिन भाजपा ने किसान सम्मान योजना चलाकर देश के ढाई करोड़ किसानों को लाभ दिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने वोट बेचकर नोट इकट्ठा करने का काम किया है। भाजपा ने सिर्फ देश के हित में काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मोहम्मद के प्रवक्ता बनकर काम कर रहे हैं। वह पुलवामा हमले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगों को शक है, लेकिन देश के लोगों को गर्व है। 2014 और 2017 में सपा की सरकार होने के बाद जब उत्तर प्रदेश की जनता ने 73 सीटों से सांसद बनाकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी तो इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो सारी सीटें भाजपा की होने का संकल्प यहां के कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को रिझाने के लिए कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में सफाईकर्मी के चरणों को धोया था। मायावती ने कभी दलितों के चरणों को धोया है? लेकिन वह दलितों की मसीहा बनती हैं। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद कांवर यात्रा में भजन गाने पर रोक थी, वह रोक योगी सरकार में हट गई।
जितिन प्रसाद के मामले में नहीं बोले डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में जितिन प्रसाद के भाजपा में आने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए कार में बैठ गए।