Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Identified by the tradition of the princely state, a unique Holi is still being played today.

Bareilly News: रजवाड़े की परंपरा से बनी पहचान, आज भी खेली जा रही अनोखी होली

Wed, 04 Mar 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Identified by the tradition of the princely state, a unique Holi is still being played today.
कलीनगर। रजवाड़े के रूप में पहचान रखने वाला माधोटांडा कस्बा आज भी अपनी अनोखी होली के लिए जाना जाता है। समय के साथ जहां रजवाड़े की चमक फीकी पड़ी। वहीं, होली का वह रंगीन इतिहास का दायरा अब सीमित रह गया है। हालांकि यहां यह रस्म आज भी महिलाएं निभा रही हैं। वे फाग लोकगीत गाने के अलावा फाग भी लोगों से वसूलती हैं, जो कि आज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


माधोटांडा की होली की सबसे खास पहचान थी। हिंदू समुदाय की महिलाओं की होली। होली के दूसरे दिन सुबह तड़के ही कस्बे की महिलाएं अपने घरों से निकल पड़ती थीं। उनका पहला पड़ाव प्रसिद्ध रानी सुंदर द्वारा निर्मित मंदिर होता था, जहां आज भी अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं। देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित कर महिलाएं पूरे जोश और उल्लास के साथ होली खेलती थीं और पारंपरिक फाग के गीत गूंजने लगते थे। मंदिर से निकलने के बाद महिलाओं की यह टोली कस्बे के मुख्य मार्ग पर पहुंच जाती थी। माधोटांडा से होकर गुजरने वाला पूरनपुर-खटीमा मार्ग कुछ घंटों के लिए पूरी तरह ठप हो जाता था। उस समय आम नागरिकों के अलावा नेता और अधिकारी भी सब महिलाओं की इस मशहूर टोली के सामने बेबस नजर आते थे।
विज्ञापन

उनका मशहूर नारा होता था रंग खेलो, नहीं तो फगुआ दे दो। इस होली के आगे किसी की तानाशाही नहीं चलती थी। महिलाओं की होली का असर इतना था कि कस्बे के कई बुजुर्ग घरों में ही रहना पसंद करते थे, जबकि युवा और कुछ परिवार शारदा डैम, चूका और जंगल की ओर चले जाते थे, जहां वे पिकनिक मनाते और पकवान बनवाकर समय बिताते थे। महिलाओं की रंग वाली होली दोपहर करीब तीन बजे तक चलती थी। इसके बाद सभी महिलाएं नए वस्त्र धारण कर फिर से होली के स्थल पर जुटती थीं। देर शाम तक मुख्य मार्ग पर आवागमन लगभग बंद रहता था और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय में बदलाव के साथ महिलाएं निकलती तो हैं, लेकिन फगुआ गीत और फगुवा वसूलने का चलन नहीं दिखता। हालांकि यह परंपरा आज भी किसी न किसी रूप में निभाई जा रही है। कस्बे के बुजुर्गों का कहना है कि यह अनोखी होली की परंपरा आज भी माधोटांडा की पहचान बनी हुई है। हर समुदाय के लोग इस रीति-रिवाज का सम्मान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed