{"_id":"60d0ce228ebc3e2d9c4757e1","slug":"husband-was-going-to-marry-second-first-wife-arrived-with-police-ran-away-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: दूसरी शादी करने जा रहा था पति, पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी, भाग निकले घराती-बराती, धरी रह गईं सारी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: दूसरी शादी करने जा रहा था पति, पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी, भाग निकले घराती-बराती, धरी रह गईं सारी तैयारियां
Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM IST
सार
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखा दिया जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहली पत्नी से कोर्ट में चल रहे मुकदमे के बीच ही तिलहर निवासी युवक दूसरी शादी करने जा रहा था। इसी बीच पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई और घराती-बराती सब भाग निकले। पुलिस ने गौरव के एक दोस्त को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में खुदागंज निवासी अर्चना गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2006 में उनकी शादी गौरव के साथ हुई थी और उनके दो बेटे भी हैं। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखा दिया जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच गौरव ने बरेली की एक लड़की से दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोमवार को बारादरी थाना क्षेत्र में पशुपति विहार मंदिर के पास एक बरातघर में शादी होनी थी। जानकारी मिलने
पर आरती ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो उन्होंने बारादरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर में अर्चना बारादरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक गौरव को इसकी जानकारी मिल चुकी थी और लड़का-लड़की पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इसी बीच गौरव का दोस्त उमेश मिश्रा तिलहर से शादी में शामिल होने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उमेश ने बताया कि गौरव का पहली पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों अलग रह रहे हैं। मगर उनका तलाक नहीं हुआ है। वह तो शादी में शामिल होने आया था, इससे ज्यादा उसे कुछ नहीं मालूम है।
धरी रह गईं शादी की सारी तैयारियां
बरात आने का समय दोपहर ढाई बजे तय किया गया था। पुलिस करीब डेढ़ बजे वहां पहुंची तो सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। खाना भी बन चुका है और कुछ ही देर बाद शादी का कार्यक्रम शुरू होना था। बताया जाता है कि गौरव भी अपने परिवार वालों के साथ पास ही पशुपति विहार स्थित मंदिर पर पहुंच गया था, लेकिन पुलिस पहुंचने की भनक लगने पर वे सभी भाग निकले।
महिला की शिकायत पर पुलिस टीम को मौके से भेजा गया था लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। मौके पर मिले उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रवींद्र कुमार, एसपी सिटी