फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband tied wife with a rope and beat her after the birth of a daughter

Bareilly News: पति ने बेटी पैदा होने पर पत्नी को रस्सी से बांधकर पीटा, ससुर करता था शर्मनाक हरकत

Sun, 03 Sep 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

बरेली में बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी को बंधक बनाकर पीटा। ससुराल वालों ने भी उसकी पिटाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Husband tied wife with a rope and beat her after the birth of a daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में बेटी पैदा होने पर महिला की पिटाई की गई। पति और ससुराल वालों ने हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई से महिला बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर खोले। पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बिहारीपुर निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी।  शादी से पति और ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति घर से बाहर जाता तो ससुर गलत नीयत से उसे छूता था। महिला ने ससुर की हरकतों के बारे में पति को बताया, मगर उसने अनसुना कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म: कमर से नीचे का हिस्सा मछली जैसा, लोग बोले- जलपरी; देखें तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के गर्भवती होने पर पति ने कहा कि उसे हर हाल में बेटा ही चाहिए। लड़की पैदा होने पर पति और ससुराल वालों ने हद पार कर दी। महिला का आरोप है कि उसे रस्सी से बांधकर पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की। ननद ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इससे वह जख्मी हो गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed