UP: पैसे के लिए पति ने की सारी हदें पार, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया, बोला- इस धंधे में शामिल होना पड़ेगा
बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गलत काम करने का दबाव बनाया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति हनी ट्रैप गिरोह चलाता है।
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने ही हनी ट्रैप के धंधे में शामिल करने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर पांच लाख रुपये की मांग की और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जान से मारने का प्रयास किया। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सात साल में हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने बनाई अकूत संपत्ति, एक मकान पर चला बुलडोजर... चार और निशान पर
पति ने की हत्या की कोशिश
पीड़िता का आरोप है कि ससुर, सास, ननदें भी गिरोह का हिस्सा हैं। हनी ट्रैप गिरोह में शामिल होने से इंकार करने पर पति ने पांच लाख रुपये की मांग की। पांच मई को तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। किसी तरह उसकी जान बची। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।