{"_id":"66512723065e9c10dd048757","slug":"husband-sews-womans-fingers-with-sewing-machine-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102153-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति ने सिलाई मशीन से सिल दी महिला के हाथ की अंगुलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति ने सिलाई मशीन से सिल दी महिला के हाथ की अंगुलियां
Sat, 25 May 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। छुट्टी पर घर आए सैन्यकर्मी ने सिलाई मशीन से पत्नी के हाथ की अंगुलियां सिल दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।
थाना हाफिजगंज के चौखंडी गांव की नीलम कुमारी ने बताया कि नवाबगंज के गांव तुमड़िया निवासी मुकेश कुमार से उनकी शादी 23 अप्रैल 2021 को हुई थी। पति सैन्यकर्मी है। दंपती का एक बेटा भी है। नीलम का आरोप है कि पति के एक दूसरी महिला से संबंध हैं। इस वजह से वह और उसकी मां ऊषा देवी उसके ऊपर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता है। पति अब तक कई बार उसके ऊपर जानलेवा हमलाकर चुका है।
12 मई को मुकेश कुमार छुट्टी लेकर घर आया। 21 मई को देर रात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करके उसकी कलाई जख्मी कर दी। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा कम नहीं हुआ तो दोनों हाथों की अंगुलियों को सिलाई मशीन से सिल दिया। लात-घूंसों से पिटाई करने के साथ ही सिर भी दीवार में मार दिया। इससे उसके सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया। वीडियो में जबरन उससे कहलवाया गया कि वह किसी लड़के से बात करती है। जख्मों से खून बहने की वजह से वह रातभर बेहाल रही। जानकारी होने पर सुबह मायके वाले पहुंचे और उसे साथ ले गए। उसका उपचार कराया। स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को महिला थाने पहुंची। इंस्पेक्टर नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।