{"_id":"68d535fe4c49d8736e053fe0","slug":"husband-pressures-pregnant-wife-to-have-fifth-child-in-bareilly-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भवती पत्नी पर पांचवां बच्चा पैदा करने का बनाया दबाव, महिला अस्पताल में भिड़े दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भवती पत्नी पर पांचवां बच्चा पैदा करने का बनाया दबाव, महिला अस्पताल में भिड़े दंपती
Thu, 25 Sep 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:01 PM IST
सार
बरेली के महिला अस्पताल में पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। दरअसल पत्नी गर्भपात कराने आई थी। जबकि पति ने उस पर पांचवां बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया। इससे दोनों के बीच लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गर्भ में पल रहे पांचवें बच्चे को जन्म देने को लेकर बुधवार को महिला अस्पताल में दंपती भिड़ गए। गर्भवती महिला गर्भपात की बात करती रही और पति बच्चे को जन्म देने के लिए दबाव बनाता रहा। स्टाफ ने दोनों को शांत कराया। गर्भवती को पुलिस की मदद लेने का सुझाव दिया है। इसके बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन
अस्पताल स्टाफ के मुताबिक बाकरगंज निवासी 40 वर्षीय गर्भवती महिला बुधवार को गर्भपात के लिए आई थी। कुछ देर बाद उसका पति भी पहुंच गया और उसे खींचकर ले जाने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह बेकाबू होकर गालियां देने लगा।
विज्ञापन
हाथापाई के लिए आगे बढ़ा तभी गार्ड ने उसे पकड़कर अस्पताल से बाहर निकाला। गर्भवती के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पांचवां बच्चा नहीं चाहिए। पूर्व में तीन बार गर्भपात भी कराया है। इस बार पति को किसी ने सूचना दे दी। वह यहां आकर झगड़ा कर रहा है। तलाक की धमकी देता है।
विज्ञापन