फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband pressured to do prostitution his wife in bareilly

Bareilly News: कमरे पर अनजान लोगों को लाता है पति, कराना चाहता है देह व्यापार, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 09 Feb 2023 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 03:00 PM IST
सार

विवाहिता का निकाह 2020 में हुआ था। उसका आरोप है कि निकाह के एक साल बाद सास ने उसे घर से निकाल दिया। अब पति भी उसे प्रताड़ित करता है। देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाता है। 

विज्ञापन
Husband pressured to do prostitution his wife in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति अनजान लोगों को कमरे पर लाता है। उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने थाना सीबीगंज में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सीबीगंज इलाके की महिला ने बताया उसका निकाह 2020 में शहर निवासी युवक से हुआ था। निकाह के एक साल बाद ही सास ने दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया। इसके वह पति के साथ सीबीगंज क्षेत्र में किराये पर रहने लगी। कुछ दिनों बाद पति का व्यवहार भी बदल गया। पति अनजान लोगों को कमरे पर लाता और उस पर देह व्यापार करने का दबाव डालता था। 
विज्ञापन


विरोध करने पर उससे मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले महिला के दो देवर कमरे पर आए। उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। महिला ने शोर मचाया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी और फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed