{"_id":"66b2c89861cd06bbdf0db4fa","slug":"husband-opened-fire-during-fight-between-two-wives-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-454737-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो बीवियों के झगड़े में शौैहर ने कर दी फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो बीवियों के झगड़े में शौैहर ने कर दी फायरिंग, गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2024 06:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र में मठ की चौकी के पास मंगलवार दोपहर दो बीवियों के बीच हुए झगड़े के बाद गुस्साए शौहर ने फायरिंग कर दी। इससे चार लोग घायल हो गए। सीओ प्रथम समेत कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। रिश्तेदार की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मठ की चौकी निवासी ताहिर हुसैन की दो पत्नी मेहरुन्निशां और तूबा आसपास ही रहती हैं। बताते हैं कि मेहरुन्निशा की बेटी मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटी तो तूबा ने उससे अपशब्द बोल दिए। बच्ची ने अपनी मां से शिकायत की तो दोनों महिलाओं में झगड़ा शुरू हो गया। कोतवाल डीके शर्मा के मुताबिक मेहरुन्निशा ने अपने भाई शकील व बहनोई दिलशाद को झगड़े की सूचना दी तो वह लोग भी समझाने आ गए।
तब तक ताहिर हुसैन भी मौके पर आ गया। इन लोगों को देखकर वह घर से तमंचा निकाल लाया और फायरिंग कर दी। उसकी पत्नी तूबा व अन्य लोग लाठी डंडों से हमलावर हो गए। इससे दिलशाद, उनकी बेटी उमरा, नुसरत, जैबुननिशा और भाई यावर घायल हो गए। किसी को छर्रे तो किसी को लाठी डंडों की चोट लगी। सूचना पर तत्काल ही सीओ प्रथम व इंस्पेक्टर कोतवाली मठ चौकी पहुंचे। वहां से भागने की कोशिश कर रहे ताहिर को तमंचे समेत पकड़ लिया गया। घटना के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
- फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले ताहिर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। उसके रिश्तेदार दिलशाद ने ताहिर समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम