फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband killed his wife by breaking her hands and legs in bareilly

सोमपाल बना शैतान: मां को ही नहीं, गर्भ में पल रही बच्ची को भी मार डाला; पति ने पीट-पीटकर तोड़ दिए थे हाथ-पैर

Thu, 31 Jul 2025 10:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 10:40 PM IST
सार

पोस्टमार्टम करने वाली टीम सुमन के शव का परीक्षण करते वक्त चौंक गई। उसे बेरहमी से पीटकर दोनों हाथ और दायां पैर तोड़ दिया। उसका लिवर भी फट गया था। गर्भ में पल रहा पांच महीने का कन्या भ्रूण भी काफी विकसित हो गया था, सुमन के साथ उसकी बच्ची दुनिया में आने से पहले ही मर गई।

विज्ञापन
husband killed his wife by breaking her hands and legs in bareilly
पति ने ली पत्नी और गर्भ में पर रही बच्ची की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित थाना क्षेत्र के गांव मगरासा में बुधवार आधी रात के वक्त शराब के नशे में सोमपाल नाम के युवक ने अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी सुमन को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस की तीन टीम आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी
सुमन के पिता पूरनलाल थाना क्योलड़िया क्षेत्र के मरगापुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी सुमन की शादी लगभग पांच साल पहले मगरासा निवासी सोमपाल के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही सोमपाल शराब पीकर पत्नी को पीटता था। एक लाख रुपये लाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हाथ और एक पैर था टूटा
गुरुवार सुबह पड़ोसियों व पुलिस से सूचना मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसका एक हाथ और एक पैर टूटा हुआ था। थाना के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पूरनलाल ने दहेज लोभी दामाद सोमपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन

दिव्यांग सास से लगाई गुहार, आरोपी ने मां को शौचालय में बंद किया
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सोमपाल शराब का आदी था। बुधवार रात वह नशे में आया तो पत्नी सुमन से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर सुमन को पीटा तो वह जान बचाने को थोड़ी दूर पर अलग रह रहीं दिव्यांग सास कामेश्वरी देवी के घर पहुंची। उसने कहा कि मां मुझे बचाओ, यह मार डालेंगे। कामेश्वरी देवी ने बाहर निकलकर बहू को बचाने की कोशिश की। बताते हैं कि सोमपाल के सिर पर खून सवार था। उसने दिव्यांग मां को धक्का देकर बाहर निकाला और शौचालय में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बंद कर सुमन की डंडों से जमकर पिटाई की। पास में ही सोमपाल के दोनों भाइयों का घर है, लेकिन सुमन चीखती रही पर किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। आसपास के ग्रामीणों की भी हिम्मत नहीं पड़ी। थोड़ी देर बाद सुमन की चीखें शांत पड़ गईं, आरोपी भाग निकला।

गर्भ में बेटी की मौत, बेरहमी से पीटकर तोड़े हाथ-पैर
पोस्टमार्टम करने वाली टीम सुमन के शव का परीक्षण करते वक्त चौंक गई। उसे बेरहमी से पीटकर दोनों हाथ और दायां पैर तोड़ दिया। उसका लिवर भी फट गया था। गर्भ में पल रहा पांच महीने का कन्या भ्रूण भी काफी विकसित हो गया था, सुमन के साथ उसकी बच्ची दुनिया में आने से पहले ही मर गई।

मजदूरी करके पीता था शराब
सोमपाल की मां कामेश्वरी देवी ने बताया कि उनके पति वेदराम की चार साल पहले मौत हो चुकी है और वह अलग घर में रहकर अपना गुजारा करती हैं। सोमपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है और मजदूरी करता था। कामेश्वरी देवी ने बताया कि रात उन्होंने बहू को बचाने की कोशिश की लेकिन सोमपाल ने एक न सुनी।

पुलिस का बयान
नशेड़ी पति ने पत्नी सुमन की पीटकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed