फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband firing on wife's family with brother-in-law and brothers, father-tau dead, 10 injured

पति ने बहनोई और भाइयों के साथ पत्नी के परिवार पर की फायरिंग, पिता-ताऊ की मौत, 10 घायल

Sun, 23 May 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Husband firing on wife's family with brother-in-law and brothers, father-tau dead, 10 injured
फायरिंग में जख्मी हुए व्यक्ति को उठाकर ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नवाबगंज के गांव जरेली में पति-पत्नी में सुलह कराने के लिए बुलाई गई पंचायत के बेनतीजा रहने के बाद हुई वारदात
विज्ञापन

वारदात के बाद सभी आरोपी फरार, तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें
बीडीसी सदस्य था पत्नी का ताऊ, पूर्व प्रधान के घर बैठी थी पंचायत

नवाबगंज। गांव जरेली में पति-पत्नी के बीच सुलह के लिए बुलाई गई पंचायत के बेनतीजा रहने के बाद पति ने भाइयों और बहनोई के साथ पत्नी के परिवार के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पत्नी के पिता और बीडीसी सदस्य ताऊ की मौत हो गई। गोली लगने से मां समेत दस और लोग भी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों को पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं।
नवाबगंज के गांव जरेली में रहने वाले हैदर अली ने अपनी बेटी शमा परवीन का निकाह तीन साल पहले गांव के ही अजहर अली से किया था। अजहर और शमा के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। करीब साल भर से शमा मायके में रह रही थी। कई बार पंचायत के बाद भी पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं निपटा। आठ दिन पहले ही शमा अपनी ससुराल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि ससुराल में शमा के साथ फिर मारपीट होने लगी तो शनिवार दोपहर गांव के पूर्व प्रधान बाबू अली के घर दोनों पक्ष पंचायत करने बैठे।
विज्ञापन

पंचायत में शमा के पिता हैदर अली, उनके बड़े भाई बीडीसी सदस्य गुलशन अली और मां हुनका बानो समेत परिवार के करीब दर्जन भर सदस्य थे। दूसरे पक्ष से शमा का पति अजहर अली, उसके भाई सरवर अली, मुंतजर अली और बहनोई कलीम था। पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप के बाद विवाद होने लगा तो अजहर और कलीम पंचायत छोड़कर निकल गए। इसके बाद पंचायत बगैर किसी फैसले के ही खत्म हो गई। पूर्व प्रधान के घर के उत्तरी दरवाजे से शमा और दक्षिणी गेट से अजहर पक्ष के लोग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमा के परिवार के लोग जैसे ही अजहर के घर के पास पहुंचे, वहां घात लगाकर बैठे अजहर, सरवर, मुंतजर और कलीम ने तमंचों से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से शमा के पिता 55 वर्षीय हैदर अली और उनके बड़े भाई बीडीसी सदस्य 60 वर्षीय गुलशन अली की मौके पर ही मौत हो गई। शमा की मां हुनका बानो, चाची शबीना, नफजर अली, सुल्तान अली, शकील, अनवर अली, शफी हैदर, फरमान हैदर, आशिक अली और मुजस्सर अली भी गोलियां लगने से घायल हो गए।
ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से सात को गंभीर हालत होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में भारी तनाव के बीच पीएसी तैनात कर दी गई है। शाम को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी मौका मुआयना करने पहुंचे। दोनों अफसरों ने पुलिस को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पांच लोगों ने फायरिंग की थी जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग छर्रे लगने से घायल हुए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed