{"_id":"680f1b083c4245d1b7037220","slug":"husband-did-not-give-time-the-wife-started-talking-to-her-boyfriend-in-bareilly-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ
Mon, 28 Apr 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:37 AM IST
सार
Bareilly News: सालभर में पति पत्नी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। दंपती परिवार परामर्श केंद्र जा पहुंचे। वहां भी समाधान नहीं निकल सका। अब परिवार न्यायालय तृतीय में तलाक की अर्जी पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
शादी की पहली सालगिरह से पहले ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों की डोर उलझ गई। कुछ महीनों में ही हालात ऐसे बने कि मामला परिवार परामर्श केंद्र तक जा पहुंचा। कई दौर की काउंसलिंग के बावजूद जब समाधान नहीं निकल सका, तो केस परिवार न्यायालय तृतीय में पहुंचा, जहां अब तलाक की अर्जी पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
लखनऊ की युवती की शादी जून 2024 में बरेली के युवक से हुई। शादी के कुछ महीने बाद दोनों में अविश्वास के कारण विवाद होने लगा। इसके बाद मामला परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां हल न होने पर तलाक की याचिका परिवार न्यायालय में दायर की गई। शुक्रवार को हुई सुनवाई में पति ने अदालत के समक्ष गंभीर आरोप लगाए। पति ने कहा कि शादी के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी से बातचीत करती रही। जब इस पर सवाल किया गया तो पत्नी ने उसे सिर्फ पुराना दोस्त बताया। पति का दावा है कि उसे इस बातचीत की जानकारी तब मिली जब उसने पत्नी का मोबाइल फोन देखा।
यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: गुलजार मार्केट पर चला बीडीए का बुलडोजर... कई दुकानें ध्वस्त, व्यापारियों में रोष
यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: गुलजार मार्केट पर चला बीडीए का बुलडोजर... कई दुकानें ध्वस्त, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी बोली- पति ने समय नहीं दिया
पत्नी ने अदालत में अपने पक्ष में कहा कि शादी के बाद से ही पति ने उसे समय नहीं दिया। दिनभर काम में उलझे रहने और घर लौटने पर भी मोबाइल में व्यस्त रहने से वह खुद को अकेला महसूस करती थी। पत्नी ने कहा कि वह अपने पुराने मित्र से कभी-कभार सामान्य बातचीत करती थी, जो सिर्फ दोस्ती थी। किसी भी तरह का प्रेम-संबंध नहीं था।

दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में तीखी बहस के बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख निर्धारित की है। अदालत ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने दस्तावेज और सबूतों के साथ पेश हों।