फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband crossed limits to defame wife in Bareilly

Bareilly: पत्नी को बदनाम करने के लिए पति ने की हदें पार, फोटो-वीडियो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डाले

Mon, 20 Nov 2023 12:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 12:09 PM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में अलग रहने का फैसला हुआ। वह पति से अलग रहने लगी। इसके बाद पति ने उसके, उसकी मां, भाभी और बहन के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिए। 

विज्ञापन
Husband crossed limits to defame wife in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में विवाद के कारण पत्नी अलग रहने लगी तो पति ने उसे बदनाम करने के लिए हदें पार कर दीं। विवाहिता और उसके परिजनों के वीडियो और फोटो एडिट कर पति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बिथरी थाना क्षेत्र की महिला की शादी भोजीपुरा क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। बाइक नहीं मिलने पर पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। रामगंगानगर चौकी पर दोनों पक्षों में अलग रहने का फैसला हुआ था। इसके बाद भी पति उससे रास्ते में मारपीट करता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: घर में टूटी मिलीं चूड़ियां, खेत में घसीटने के निशान, इस हाल में मिली विवाहिता की लाश, कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसके, उसकी मां, भाभी और बहन के फोटो व वीडियो एडिट कर अश्लील बनाए और सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिए। पीड़िता ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

पड़ोसी ने किशोरी से की छेड़खानी
दूसरे मामले में घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने छेड़खानी कर दी। शिकायत पर आरोपी की पत्नी ने किशोरी को पीट दिया। बारादरी थाने में दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक बस्ती निवासी महिला पति के साथ भाई के घर गई थी। घर पर बच्चों को छोड़ दिया था। 

पीछे से पड़ोस का अशोक कुमार उनके घर में घुस गया और उनकी 15 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पति-पत्नी घर लौटे तो शिकायत करने अशोक के घर गए। इससे नाराज अशोक की पत्नी संगीता ने उनकी बेटी की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed