{"_id":"682508c1e1872fc0a400cc9b","slug":"husband-convicted-of-dowry-murder-gets-life-imprisonment-brother-in-law-and-father-in-law-acquitted-bareilly-news-c-4-lko1064-640502-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, देवर और ससुर दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, देवर और ससुर दोषमुक्त
विज्ञापन
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या 12) ज्ञानेंंद्र त्रिपाठी ने पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। देवर और ससुर को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है। मृतका के पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण किसी मुलायम कपड़े से गला कसना बताया गया था।
भोजीपुरा थाने के गांव परसूनगला निवासी जमीला बेगम ने नौ जून 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी बेटी सरवीन की शादी 24 मई 2015 को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी निवासी सरताज खां के साथ की थी। सरताज खां दहेज में कार की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर पति सरताज, देवर इरशाद, ननद फूलजहां, ससुर मुन्ने खां और सास रुखसाना ने जहर देकर सरवीन की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने छह दिसंबर 2023 को सरताज, इरशाद और मुन्ने के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।
अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह और 11 साक्ष्य पेश किए गए। पोस्टमाॅर्टम करने वाले डॉक्टर के बयान भी दर्ज किए गए। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन कर कोर्ट ने पति सरताज को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। मुन्ने और इरशाद को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। संवाद