फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband caught wife with love at mid night in the room

UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार

Mon, 03 Jul 2023 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

विवाहिता का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग है। शनिवार रात उसका प्रेमी मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। आहट होने पर महिला का पति जाग गया। उसने दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मारपीट भी हुई। 

विज्ञापन
husband caught wife with love at mid night in the room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों घर के दूसरे कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। महिला के पति को देख प्रेमी ने भागने का प्रयास किया। युवक और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी, जिससे चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। आरोपी युवक के घरवाले भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई। 

विज्ञापन

गांव के ही युवक से हैं महिला के संबंध 

नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी-बच्चों के साथ रहता है। उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। इसकी जानकारी होने के बाद पति पत्नी पर नजर रखने लगा। उस पर पाबंदी लगा दी। शनिवार रात प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों घर के दूसरे कमरे में थे। आहट होने पर महिला का पति जाग गया। उसने कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गया। पत्नी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।

ये भी पढ़ें- शौहर ने फोन पर बोला तीन तलाक: ननदोई ने की शर्मनाक हरकत, विरोध पर बीवी को पीटकर घर से निकाला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति को देख प्रेमी भागने लगा। इस बीच युवक के परिजन जाग गए। उन्होंने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जानकारी होने पर आरोपी के घरवाले आ गए। महिला के पति का आरोप है कि उसने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी के परिजन झगड़ा करने पर उतारू हो गए। उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले गई। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed