{"_id":"64b28cb7df842b68180948cc","slug":"husband-caught-neighbor-sleeping-with-his-wife-at-night-in-bareilly-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरामदे में सो रहा था पति, कमरे में प्रेमी के साथ पत्नी, आधी रात टूटी नींद तो मच गई चीख-पुकार
Sat, 15 Jul 2023 08:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jul 2023 08:49 PM IST
सार
फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को एक युवक ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ पकड़ लिया। दोनों कमरे में आपत्तिजनक हाल में थे। इसे लेकर महिला के पति ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव में आधी रात पत्नी के साथ पड़ोसी को आपत्तिजनक हालत में देख पति के होश उड़ गए। महिला के पति को देख पड़ोसी भागने लगा। चीख-पुकार मच गई। पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पति ने पत्नी को खूब खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर के बरामदे में सो रहा था। पत्नी कमरे में सो रही थी। रात में किसी वक्त गांव का रहने वाला युवक घर में घुस आया। रात में जब पति की आंख खुली तो उसने कमरे में जाकर देखा। आरोपी युवक पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। महिला के पति को देख पड़ोसी युवक भागने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी: 2300 किमी दूर से आई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी से रचाई शादी; ऐसे शुरू हुई थी कहानी
विज्ञापन
महिला के पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। मामले को लेकर रात में खूब हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी। शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर तहरीर वापस करा दी। पुलिस ने आरोपी युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
नवाबगंज में प्रेमी के घर मिली विवाहिता
नवाबगंज क्षेत्र में मायके से ससुराल आने के लिए निकली विवाहिता करीब ढाई महीने पहले बेटे के साथ लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के घर से पकड़ लिया। इस दौरान बेटा नहीं मिला।ये भी पढ़ें- इश्क में टूटा दिल: रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, वापस मांगे खर्च किए रुपये और गिफ्ट; खूब हुआ हंगामा
पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, विवाहिता का कहना है कि एक महीने पहले बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।