फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband brutally killed his wife along with his brothers then burnt dead body In Shahjahanpur s Khutar

पति नहीं ये हैवान है: भाइयों संग मिलकर पत्नी को बेरहमी से मारा, फिर शव जलाया...इस बीच सास को बंधक बना के रखा

Sat, 15 Jul 2023 08:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुटार (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुटार (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 15 Jul 2023 08:26 AM IST
सार

मृतका की मां पम्मी देवी का आरोप है कि आरोपियों ने शव के अवशेष और राख आदि जंगल में ले जाकर गोमती नदी में डाल दिए। शव जलाने के बाद आरोपियों ने पम्मी देवी को कमरे से निकाल दिया। पम्मी देवी ने गांव जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Husband brutally killed his wife along with his brothers then burnt dead body In Shahjahanpur s Khutar
सरिता देवी (फाइल फोटो) और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में नवविवाहिता की पिटाई कर हत्या करने और उसकी मां को बंधक बनाकर शव को जलाने के आरोप में तीन सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नदी किनारे से जले शव के अवशेष बरामद किए हैं।

विज्ञापन

गांव औरंगाबाद निवासी पम्मी देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी पड़ोस के ही गांव रघुनाथपुर में शमशेर सिंह के साथ पांच माह पूर्व की थी। 12 जुलाई की रात दामाद और उसके दो भाइयों ने मिलकर सरिता देवी की पीटकर हत्या कर दी। 13 जुलाई की सुबह दामाद शमशेर सिंह उनके पास आया और बताया कि सरिता कुछ बोल नहीं रही है। वह इशारे से मां को बुलाने की कोशिश कह रही है।

विज्ञापन

दामाद के साथ पम्मी देवी पुत्री की ससुराल पहुंची तो सरिता मृत मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने पुत्री की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया तो दामाद और उसके भाइयों ने उसे घेर कर चुप करा दिया। शाम के समय उन्हें कमरे में बंद कर दिया। वह शोर मचाती रही और कमरा खोलने की गुहार लगाती रही। इसके बाद दामाद अपने भाइयों के साथ मिलकर पुत्री के शव को घर के पास ही एक खेत में ले गया और जला दिया।

आरोपियों ने शव के अवशेष और राख आदि जंगल में ले जाकर गोमती नदी में डाल दिए। शव जलाने के बाद आरोपियों ने पम्मी देवी को कमरे से निकाल दिया। पम्मी देवी ने गांव जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ पंकज पंत, थाना प्रभारी ओमप्रकाश भारी फोर्स के साथ रघुनाथपुर पहुंचे और शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर शव के अवशेष और राख बरामद हुई
शुक्रवार की सुबह पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आरोपी की निशानदेही पर शव के अवशेष, राख और कुछ अन्य सामान बरामद कर लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर भी जांच की। पुलिस ने पम्मी देवी की तहरीर पर दामाद शमशेर सिंह और उसके भाई अंग्रेज सिंह, राजवीर सिंह उर्फ राजू के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पम्मी देवी के अनुसार शादी के बाद से ही कम दहेज का आरोप लगाकर पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था। दहेज के लिए पुत्री की हत्या की गई है।

12 साल पहले सरिता को बेटी बनाकर घर ले गए थे आरोपी के पिता
पम्मी देवी ने बताया कि उनके पति बालकरन की मौत हो चुकी है, तब सरिता छोटी थी। पड़ोस के गांव रघुनाथपुर के कंता सिंह के चार पुत्र हैं, लेकिन कोई पुत्री नहीं थी। कंता सिंह से उनकी अच्छी जान पहचान थी। कंता सिंह ने उनसे सरिता को मांगा था। कहा था कि उनकी कोई पुत्री नहीं है, सरिता को वह बेटी की तरह रखेंगे। उन्होंने सरिता को कंता सिंह को दे दिया था, तब सरिता छह वर्ष थी। अब सरिता 18 वर्ष की हो चुकी थी। पांच माह पूर्व कंता सिंह ने उन्हें बताया कि वह सरिता की शादी अपने छोटे पुत्र शमशेर से कर रहे हैं। इसके बाद वह पुत्री से मिली थी तो उसने भी शादी से एतराज नहीं किया था। इसके बाद शादी हो गई। शादी में कोई दहेज नहीं मांगा गया, लेकिन बाद में दहेज में पांच लाख रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग की जाने लगी।

आरोपी बोला, उल्टी आने के बाद हुई पत्नी की मौत
आरोपी शमशेर सिंह का कहना है कि सरिता को बुधवार रात उल्टी आने के बाद हालत बिगड़ गई थी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। सास के बंधक बनाने के आरोपों को भी शमशेर ने निराधार बताया है।

सरिता देवी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बरामद हड्डियों आदि को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सरिता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed