फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband beaten up by four people when he refused to get the deed of land done

Bareilly News: पति को जमीन का बैनामा कराने से मना किया तो चार लोगों ने पीटा

Thu, 15 Aug 2024 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten up by four people when he refused to get the deed of land done
मीरगंज। पति की जमीन का तहसील में बैनामा कराने से मना करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

पीड़िता रुबी पत्नी मुदस्सिर ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले शाही थाना क्षेत्र के गांव लमकन के मुदस्सिर के साथ हुई थी। उसके पति को उसके जेठ मुशब्बिर और जेठानी ने अपने झांसे में ले लिया है। आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। वह अपने पति के साथ छह महीने तक रही। इसके बाद उसे भगा दिया तो वह अपने मायके हल्दी खुर्द थाना मीरगंज में रह रही हैं।
विज्ञापन

उसके पति के नाम नौ बीघा जमीन है, जिसका बैनामा कराने शाही थाना क्षेत्र के गांव लमकन के काजीहसन, मुशब्बिर, मीसम और जोनिव 30 जुलाई को मीरगंज तहसील गए थे। जानकारी होने पर वह भी तहसील पहुंची। पति की जमीन का बैनामा कराने को मना किया तो उपरोक्त चारों ने हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed