फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband beat up wife for resist relationship with other woman in bareilly

Bareilly News: पति ने 'बाहरवाली' के चक्कर में घरवाली को पीटा, डीजल छिड़क जलाने की कोशिश

Mon, 06 Feb 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 03:31 PM IST
सार

भमोरा क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के दूसरी महिला से संबंध हैं। उसे साथ रखने की बात कही। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Husband beat up wife for resist relationship with other woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में शादी के 14 साल बाद एक व्यक्ति बाहर की महिला के चक्कर में पड़ गया। पत्नी ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। इतना ही नहीं, पत्नी के भाई-भाभी समझाने आए तो सभी को जलाने की कोशिश की गई। उनके ऊपर डीजल छिड़क दिया। 

विज्ञापन


गांव चकरपुर की लौंगश्री ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को लगभग 14 वर्ष हो चुके हैं। उनका एक बेटा व तीन बेटियां भी हैं। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसका पति शनिवार दोपहर उसे जबरदस्ती साथ रखने की कहने लगा। 
विज्ञापन


पत्नी के मना करने पर पति ने मारपीट की। इसकी शिकायत पीड़िता ने मायके वालों से की। रविवार सुबह मायके से उसके भाई और भाभी आए तो उनके सामने ही पति युवती को साथ रखने की जिद करने लगा। युवती दो बच्चों की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल छिड़क जलाने की कोशिश 

भाभी ने पति को समझाने का प्रयास किया तो वह वह आगबबूला हो गया और सभी को डीजल छिड़क जलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को थाने ले आई। सूचना पर युवती का पति भी पहुंच गया। 

उसने बताया कि रक्षाबंधन से ही इस व्यक्ति का घर आना-जाना है। पत्नी उसे अपना भाई बताती थी। शनिवार को जब वह लापता हुई तो इज्जतनगर थाने में सूचना दी। शाम को दोनों व्यक्ति अपनी-अपती पत्नियों के साथ जाने को तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed