{"_id":"6975f1c5694497c6180e1dc3","slug":"husband-beat-his-wife-pushed-her-off-the-roof-and-then-hanged-himself-in-bareilly-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी को पीटकर छत से धकेला, फिर फंदे से लटककर पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी को पीटकर छत से धकेला, फिर फंदे से लटककर पति ने दी जान
Sun, 25 Jan 2026 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Jan 2026 04:21 PM IST
सार
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। उसे धक्का देकर छत से गिरा दिया, जिससे पत्नी घायल हो गई। परिजन घायल को अस्पताल ले गए। इधर, उसके पति ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला, मृतक रुस्तम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में शनिवार को एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी को पीटा, फिर उसे छत से धकेलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे तो पति ने कमरे में बंद होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह थाना प्रभारी संजय तोमर को ग्रामीणों ने बताया कि 35 वर्षीय रुस्तम अली का अपनी 30 वर्षीय पत्नी रूबी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि रुस्तम ने अपनी पत्नी को लाठी से पीट दिया। उसके बाद उसे छत से धकेल दिया। उसके ऊपर छत से ईंटें फेंकीं। परिजन रूबी को अस्पताल लेकर पहुंचे। तभी गुस्से में आकर रुस्तम ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर रुस्तम का शव लटका मिला। रूबी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रुस्तम अली के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रुस्तम को बताया सनकी
ग्रामीणों ने बताया कि रुस्तम अली एक सनकी मिजाज शख्स था। वह अक्सर इस तरह गुस्सा या हरकतें करता था जैसे कि मानसिक रूप से कमजोर लोग करते हैं। परिजन जब रूबी को अस्पताल ले गए तो शायद रुस्तम को अपराध बोध हुआ होगा, जिससे उसने खुद को कमरे में बंद कर आत्मघाती कदम उठा लिया।