{"_id":"6479920b100fc51f240304b6","slug":"husband-attacked-the-wife-with-a-knife-and-tried-to-kidnap-the-sister-in-law-in-bareilly-2023-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पति: बहाने से बुलाकर पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, साली को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पति: बहाने से बुलाकर पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, साली को अगवा करने की कोशिश
Fri, 02 Jun 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:25 PM IST
सार
विवाहिता की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग होकर वह अपने मायके चली गई। बुधवार रात पति ने उसे बहाने से बुलाया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवक ने अपने भाई और बहनोई के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। साली को अगवा करने की कोशिश की। जब विवाहिता ने विरोध किया तो चाकू और ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, घटना के बाद से विवाहिता और उसकी बहन दहशत में है।
विज्ञापन
थाना सुभाष नगर क्षेत्र के वीर भट्टी श्याम कॉलोनी में पूजा कश्यप ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले श्याम कॉलोनी निवासी मनीष कश्यप से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह करीब एक महीने से मायके में रह रही है।
विज्ञापन
'ममता' का सौदा: सौतेली मां ने 20 हजार रुपये में बेच दी बेटी, खरीदार ने की अमानवीयता की हद पार
विज्ञापन
पीड़ित पूजा ने गुरुवार को एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 31 मई की रात वह पार्लर जा रही थी, तभी उसके पति मनीष ने फोन कर नुमाइश में चलने की बात कहकर बहन सहित कैंट सेना भर्ती ऑफिस के पास बुलाया। जब वह बहन के साथ वहां पहुंची तो पति, अपने भाई, बहनाई एवं एक अन्य दोस्त के साथ गाड़ी से खड़ा था।
चेहरे पर किया चाकू से वार
उक्त लोगों ने पूजा की छोटी बहन को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पूजा को दबोच लिया। इस बीच पूजा ने अपनी बहन को भागने के लिए कहा। इस पर शोर मचाती हुई वहां से स्कूटर पर भाग गई। आरोप है कि घटना ना खुल जाए इसलिए आरोपियों ने पूजा पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके चेहरे पर चाकू से वार दिया, जिससे वह घायल हो गई।
इतना ही नहीं, पीड़िता के सिर को कई बार पेड़ से मारा गया। ईंट से पीठ पर प्रहार किए गए। पीड़िता के शोर मचाने पर जब लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी छोड़कर भाग गए। घायल हालत में पूजा थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत होने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।
पीड़ित पूजा के मुताबिक आरोपियों ने उसकी बहन के अपहरण का प्रयास किया। उसने जान से मारने की नीयत से हमला किया है, लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता को अभी भी आरोपियों से डर है कि आरोपी पति उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है।