फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband arrested for hanging wife upside down from roof in Bareilly

Bareilly News: पत्नी को छत से उल्टा लटकाने वाला पति गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी हैवानियत; देखें Video

Sat, 17 May 2025 10:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 May 2025 10:30 AM IST
सार

Bareilly Crime News: आंवला में पत्नी को छत से उल्टा लटकाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी ने पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा था, फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
Husband arrested for hanging wife upside down from roof in Bareilly
पड़ोसियों ने बचाई थी महिला की जान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के आंवला में शराबी युवक ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पीड़िता के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के निवासी रघुनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 साल पहले अपनी बहन डोली की शादी लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह के साथ की थी। बताया कि नितिन शराब पीने का आदी है। वह रोजाना डोली से मारपीट करता है। मायकेवालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस कारण मायका पक्ष के लोगों का यहां आना-जाना भी कम ही था।
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly Crime News: पति की हैवानियत... पत्नी को बेरहमी से पीटा, छत से उल्टा लटकाया; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अक्सर मोहल्ले में भी लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे नितिन सिंह ने किसी बात को लेकर शराब के नशे में डोली को बेरहमी से पीटा, फिर छत से उल्टा लटका दिया। जान से मारने की नीयत से उसे छोड़ दिया। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने उसे बचा लिया। इस घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल कर दिया है। मामले में पुलिस ने सख्ती  शुरू कर दी है।

घटना के बाद डरे-सहमे दिखे बच्चे
लोगों ने बताया कि विवाहिता को उसके ससुराल वाले मायके ले गए। इससे उसके तीनों बच्चे डरे-सहमे हैं। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करता था। परिवार न टूटे। इसके लिए वह सबकुछ सहती रहती थी। अपने मायके वालों से अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति नितिन कुमार, अमित कुमार व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

तीन आरोपियों की तलाश 
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पति नितिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed