फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband and wife injured when DCM overturns near city station in Bareilly

Bareilly News: सिटी स्टेशन के पास गेहूं से भरी डीसीएम पलटी, चपेट में आने से दंपती घायल

Thu, 15 Feb 2024 10:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 10:13 AM IST
सार

बरेली के सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात डीसीएम पलटने से हादसा हो गया। डीसीएम की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। 

विज्ञापन
Husband and wife injured when DCM overturns near city station in Bareilly
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 11बजे गेहूं से भरी डीसीएम सड़क पर पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे दंपती डीसीएम की चपेट में आने से घायल हो गए।  उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किला की तरफ से डीसीएम चौपला की तरफ जा रही थी। डीसीएम में गेहूं भरा था। सिटी रेलवे स्टेशन थोड़ा आगे निकलते ही मंदिर के पास डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यहां से गुजर रहे शहर के मोहल्ला नीम की चढ़ाई के रहने वाले विशेष श्रीवास्तव व उनकी पत्नी विनीता घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। डीसीएस पलटने के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी को मंगवा कर डीसीएम को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed