फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband and mother-in-law arrested for murdering judge's lawyer niece in Bareilly

Bareilly News: जज की वकील भतीजी की हत्या का आरोपी पति और सास गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 30 Nov 2025 11:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 11:26 AM IST
सार

बरेली में वकील महजबीन की हत्या के आरोपी पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband and mother-in-law arrested for murdering judge's lawyer niece in Bareilly
महजबीन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में जज की वकील भतीजी महजबीन की हत्या के आरोपी पति और सास को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सहसवानी टोला निवासी अधिवक्ता महजबीन का निकाह प्रेमनगर के शाहबाद निवासी तलहा के साथ इसी साल फरवरी में हुआ था। 

विज्ञापन


आरोप है कि पति तलहा और सास असमा सकलैनी महजबीन से दहेज में कार और अन्य सामान की मांग करते थे। 27 नवंबर को महजबीन की मौत हो गई। आरोप लगा कि दहेज की खातिर पति और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी। महजबीन के पिता हाशिम अंसारी ने प्रेमनगर थाने में तलहा समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रात में ही कर दी थी हत्या 
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने तलहा और असमा सकलैनी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ही तलहा और परिवार वालों ने महजबीन की हत्या कर दी थी। इसके बाद तलहा महजबीन को लेकर अपने रिश्तेदार के अस्पताल में गया। अस्पताल से किसी ने महजबीन के परिजनों को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महजबीन के परिजनों ने तलहा, उसकी मां असमा और उसके पिता मेहंदी हसन की पिटाई कर दी। पुलिस ने तलहा और असमा को बमुश्किल बचाकर थाने भेजा था। मेहंदी हसन बचकर भाग गया था। सूत्रों के मुताबिक महजबीन के गले पर गहरा घाव था और मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस विवेचना के दौरान हकीकत का पता लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed