{"_id":"683466436b4bf7175f087caa","slug":"husband-allegation-wife-has-illicit-relations-with-cousin-brother-in-bareilly-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति का आरोप- पत्नी के ममेरे भाई से अवैध संबंध, मांग रही 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति का आरोप- पत्नी के ममेरे भाई से अवैध संबंध, मांग रही 50 लाख रुपये
Mon, 26 May 2025 06:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 May 2025 06:33 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके ममेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पत्नी के ममेरे भाई से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक पत्नी के अपने ममेरे भाई से अवैध संबंध हैं। वह घर से जेवर लेकर चली गई। अब उससे 50 लाख रुपये की मांग कर रही है। युवक ने बारादरी थाने में पत्नी और उसके ममेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पराग फैक्टरी के पास रहने वाले युवक ने बताया कि उसका विवाह मध्यप्रदेश की युवती से हुआ था। शादी के बाद पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। बात-बात पर वह अक्रामक हो जाती थी। अगस्त 2024 में पत्नी अलमारी में रखे 18 लाख 50 हजार रुपये के जेवर लेकर चली गई। इसके बाद उसने ससुराल पक्ष से पता किया। वहां से उसे पत्नी के मामा के घर बुलाया गया।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि वहां पत्नी के ममेरे भाई ने तमंचा दिखाकर सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। धमकाया कि अब वह पत्नी को साथ लेकर जाए। पति का आरोप है कि पत्नी के अपने ममेरे भाई से संबंध हैं। इसी के चलते वह उसे परेशान कर रही है। रुपये मांग कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन