फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hurt by the threat, a railway employee consumed poison and died

Bareilly News: धमकी से आहत रेलकर्मी ने खाया जहर, मौत

Thu, 08 May 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the threat, a railway employee consumed poison and died
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के पीपल साना चौधरी निवासी 28 वर्षीय अमित पाल ने बैंक मैनेजर की धमकियों से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली मैन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील का आरोप था कि अमित को स्टेट बैंक शाखा का मैनेजर बीते कई दिनों से खाते में 16 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर परेशान कर रहा था। मैनेजर ने अमित के खाते में हुए लाखों के लेनदेन को नंबर दो का पैसा बताकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उसकी नौकरी खत्म कराने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

इस मानसिक तनाव से परेशान होकर अमित ने मंगलवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी नीलम खाना लेकर कमरे में पहुंची, तब अमित ने जहर खाने की बात बताई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता मोहनलाल ने बताया कि अमित को नौ साल पहले बीआरएस योजना के तहत रेलवे में नौकरी मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को बैंक मैनेजर की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोप पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद

--
मृतक के खिलाफ साइबर सेल में दर्ज थी रिपोर्ट दर्ज
बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि मृतक के खाते में 16 लाख का लेनदेन था। साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज थी, जिससे उसका खाता होल्ड पर था। घटना से बैंक का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed