फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hundreds of acres of railway land occupied in Bareilly

बरेली: रेलवे की सैकड़ों एकड़ भूमि पर कब्जा, रेल लाइन भी गुम, अब चिह्नित किया जाएगा अतिक्रमण

Sun, 04 Oct 2026 05:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे बरेली में अपनी सैकड़ों एकड़ अतिक्रमित भूमि की पहचान के लिए ड्रोन सर्वे कराएगा। इज्जतनगर से श्यामगंज मालगोदाम के बीच पुरानी मीटर गेज लाइन पर बड़े पैमाने पर कब्जे हो गए हैं। रेलवे सेटेलाइट की मदद से भी अतिक्रमण चिह्नित करेगा। 

विज्ञापन
Hundreds of acres of railway land occupied in Bareilly
मॉडल टाउन में रेलवे की जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रेलवे की सैकड़ों एकड़ भूमि पर कब्जे हो गए हैं। इज्जतनगर से श्यामगंज मालगोदाम के बीच पूर्वोत्तर रेलवे की पुरानी मीटर गेज लाइन अतिक्रमण में गुम हो गई है। बीच में छिटपुट अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन कब्जेदार फिर हावी हो जाते हैं। अब रेलवे अपनी जमीन की पहचान और अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए ड्रोन सर्वे कराएगा। सेटेलाइट की भी मदद ली जाएगी। इसके बाद भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।

विज्ञापन


इज्जतनगर-श्यामगंज रेल लाइन 19.33 एकड़ से ज्यादा भूमि पर फैली हुई थी। अब यह कुछ स्थानों पर ही नजर आती है। कई जगह स्थायी और अस्थायी निर्माण हो चुके हैं। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने शहर में कुछ जमीनें निजी कंपनियों को लीज पर भी दी हैं। एक स्थान पर 15,394.23 वर्गमीटर पर फर्म राजश्री और श्यामगंज में रेलवे की 46,396.22 वर्गमीटर भूमि पर नरेंद्र देव इंफ्रा ने आवासीय औरव्यवसायिक परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सीबीगंज, इज्जतनगर में भी रेलवे की काफी जमीनों पर अवैध निर्माण हो गए हैं। कुछ स्थानों पर धार्मिक स्थलों का निर्माण भी करा दिया गया है। इनको लेकर कई बार तनातनी की स्थिति भी बन चुकी है। रेलवे ने अब नए सिरे से कब्जों को चिह्नित करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़ी रेल परियोजनाएं हैं प्रस्तावित
बरेली में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें गाजियाबाद-सीतापुर के बीच तीसरी और चौथी लाइन के साथ ही न्यू बरेली जंक्शन के नाम से नए स्टेशन का निर्माण भी होना है। पूर्वोत्तर रेलवे की बरेली सिटी-भोजीपुरा, भोजीपुरा-लालकुआं समेत कई लाइनों का दोहरीकरण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा भोजीपुरा में बाइपास लाइन का निर्माण भी होना है। ऐसे में उन जमीनों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा जो इन प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयोगी हैं।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि समय-समय पर जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाता है। मंडल में कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। अभियान चलाकर अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। कब्जों की सटीक पहचान के लिए ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट सर्वे की भी मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed