{"_id":"59063ec24f1c1b3651441a97","slug":"hundreds-left-ssc-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा
Mon, 01 May 2017 01:15 AM IST
बरेली।
बरेली।
Updated Mon, 01 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा
- फोटो : आधों ने एसएससी की परीक्षा छोड़ी, हंगामा
Link Copied
रविवार को एसएससी की परीक्षा में आधे परीक्षार्थी ही नहीं पहुंचे। कड़े पहरे में प्रशासन ने परीक्षा कराई। सूरजभान इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियाें ने कॉलेज प्रशासन पर समय होने के बावजूद एंट्री न कराने का आरोप लगाकर पर हंगामा किया।एसएसपी की परीक्षा के लिए बरेली में सोलह केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही मजिस्ट्रेट पहुंच गए। परीक्षा केद्राें पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहुंचना था। तमाम कें द्रों पर सुबह की पाली में परीक्षार्थी देर से पहुंचे। सूरजभान इंटर कॉलेज में 13 छात्र देर से पहुंचने पर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि पूरे साल परीक्षा की तैयारी की है। परीक्षा केंद्र में उन्हें प्रवेश दिलाया जाए, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर परीक्षार्थियाें ने हंगामा के साथ नारेबाजी की। केंद्र निरीक्षक व अन्य द्वारा सख्ती दिखाने और नियम का हवाला देने के बाद परीक्षार्थी एडीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां रविवार होने की वजह से कोई अधिकारी ही नहीं मिला। बरेली में 16 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियाें को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 55 फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 और अपराह्न 2 से 4 बजे के बीच दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।