फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Humidity increased consumption by 14.40 lakh units in 24 hours... System not ready

Bareilly News: उमस ने 24 घंटे में 14.40 लाख यूनिट खपत बढ़ाई... सिस्टम नहीं तैयार

Tue, 25 Jul 2023 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased consumption by 14.40 lakh units in 24 hours... System not ready
बरेली। बिजली आपूर्ति का सिस्टम भले ही हांफ रहा हो पर 24 घंटे में 14,40,000 यूनिट की खपत बढ़ गई। शनिवार को खपत 5,70,000 यूनिट प्रति घंटे थी। रविवार को 6,30,000 यूनिट प्रति घंटे हो गई। 24 घंटे में लोड बढ़ने का आकलन इसी दर पर किया जाए तो कुल 1,51,20,000 यूनिट बिजली खपत हुई। शनिवार को सिस्टम पर 1,36,80,000 यूनिट खपत का लोड था। जिले में 132 केवी के दस, 220 केवी के तीन, 400 केवी के सबस्टेशन हैं। विद्युत वितरण खंडों को इन्हीं सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति दी जाती है। इनकी क्षमता 1064 एमवीए की है। अभी तक अधिकतम लोड 630 एमवीए ही पहुंच सका है। वितरण के ट्रांसफार्मर शहर में किला, महानगर, हरुनगला, सुभाषनगर में ओवरलोड हैं। इससे आए दिन आपूर्ति में कटौती होती है। अफसर 24 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। हकीकत में ऐसा नहीं है। बार बार ट्रिपिंग और फाल्ट ने हालात खराब कर दिए हैं। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल का कहना है कि हरुनगला में पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। एक महीने में लोड पर आ जाएगा। वितरण के जो ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं उनकी क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव रीवैंप योजना में मंजूर है। जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed